BMW India Price, Specification, Features 2022 – बीएमडब्ल्यू की कारें भारत में होंगी महंगी, सभी रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी का किया एलान, नई कीमतें इस तारीख से होगी लागू|

Summary

  • जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारत में बीएमडब्ल्यू मॉडल रेंज में5 प्रतिशत तक कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है जो एक अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगी। कंपनी का कहना है कि सामग्री और रसद लागत, मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के प्रभाव और विनिमय दरों को समायोजित करने के लिए कीमत बढ़ोतरी को लागू किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू ऑडी, मर्सिडीज-बेंज की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने पहले ही इन्हीं कारणों से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • स्थानीय रूप से उत्पादित कारों की रेंज में BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series, BMW 3 Series Gran Limousine, BMW M 340i, BMW 5 Series, BMW 6 Series Gran Turismo, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X4, BMW X5, BMW X7 और MINI Countryman शामिल हैं।

MORE NEWS

  • बीएमडब्ल्यू डीलरशिप BMW 8 Series Gran Coupe, BMW X6, BMW Z4, BMW M2 Competition, BMW M5 Competition, BMW M8 Coupe, BMW X3 M, BMW X5 M और BMW iX मॉडल्स को भी प्रदर्शित करती हैं जो देश में पूरी तरह से निर्मित यूनिट्स (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध हैं।
  • बीएमडब्ल्यू इंडिया बीएमडब्ल्यू समूह की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। अब तक, बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने बीएमडब्ल्यू इंडिया में2 अरब रुपये से ज्यादा का निवेश किया है।
  • बीएमडब्ल्यू इंडिया की भारत में गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला में चेन्नई में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट, पुणे में पार्ट्स का गोदाम, गुरुग्राम एनसीआर में एक प्रशिक्षण केंद्र और देश के महानगरीय केंद्रों में एक डीलर संगठन का विकास शामिल है।
  • इस समय बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के भारतीय बाजार में 80 से ज्यादा टचप्वाइंट हैं। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के कर्मचारियों की कुल संख्या 650 है।

VISIT NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *