Hero Splendor On Road Price, Features 2022 – हीरो स्प्लेंडर रेंज भारत में हुई महंगी, कंपनी ने बंद किए चुनिंदा वैरिएंट्स, जानें नई कीमतें|

Summary

  • Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी लोकप्रिय Splendor (स्प्लेंडर) सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। स्प्लेंडर सीरीज अब 500 रुपये से 1,000 रुपये तक महंगी हो गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, मोटरसाइकिलों में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। स्प्लेंडर के अलावा हीरो मोटोकॉर्प की अन्य मोटरसाइकिलें भी महंगी हो गई हैं।
  • कितनी है नई कीमत
    स्प्लेंडर सीरीज की बाइक की नई एक्स-शोरूम प्राइस लिस्ट

 

MORE NEWS

वैरिएंट्स नई कीमत (रुपये) पुरानी कीमत (रुपये)
Splendor Plus 69,380 68,590
Splendor Plus i3S 70,700 69,790
Splendor Plus i3S Matte Shield Gold 71,700 70,790
Splendor Plus 100 Million बंद  
Super Splendor Drum बंद  
Super Splendor Disc बंद  
2022 Super Splendor Drum 75,700 74,700
2022 Super Splendor Disc 79,600 78,600
  • बंद किए कुछ वैरिएंट्स
    कीमतों में मामूली बढ़ोतरी के अलावा, कंपनी ने पहले बेचे गए कुछ वैरिएंट्स को भी लाइनअप से बंद कर दिया है। हीरो ने सुपर स्प्लेंडर के पुराने वर्जन और मोटरसाइकिल के 100 मिलियन एडिशन को हटा दिया है।
  • इंजन और पावर
    हीरो सुपरस्प्लेंडर कम्यूटर बाइक में बीएस6 मानक वाला7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 10.72 bhp का पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,000 rpm पर 7.91 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
  • कितनी हुई बिक्री
    इस बीच, कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि उसने मार्च 2022 में दोपहिया वाहनों की 4,50,154 यूनिट्स बेची हैं। स्प्लेंडर की निर्माता ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 4,15,764 दोपहिया वाहन बेचे, जबकि 34,390 यूनिट्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया गया। कंपनी ने कहा कि यह पिछले महीने बेची गई यूनिट्स के मुकाबले क्रमिक मासिक बढ़ोतरी है क्योंकि उसने फरवरी 2022 में 3,58,254 मोटरसाइकिल और स्कूटर की बिक्री की थी।

VISIT NOW 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *