EeVe Soul Scooter Price In India 2021-22 – हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ईवी सोल लॉन्च, 120 किमी की रेंज के साथ मिलते हैं एडवांस्ड फीचर्स, जानें कीमत, न्यू ईयर तक मिलेगा भारी डिस्काउंट | 

           इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माता कंपनी EeVe India (ईवी इंडिया) ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेगमेंट में नया मॉडल Soul                  (सोल) लॉन्च किया है। नई दिल्ली में मंगलवार को इस मॉडल को लॉन्च किया गया। जानें इस हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक                     स्कूटर की खूबियां। 

  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स निर्माता कंपनी EeVe India (ईवी इंडिया) ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेगमेंट में नया मॉडल Soul (सोल) लॉन्च किया है। नई दिल्ली में मंगलवार को इस मॉडल को लॉन्च किया गया। इस ई-स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर इससे 120 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। ये स्कूटर 3 से 4 घंटे में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटे हैं। नए EeVe Soul स्कूटर की कीमत 1,39,000 हजार रुपये (ऑन रोड) रखी गई है।  
  • कंपनी का कहना है कि भारत में पहली बार उच्च श्रेणी की यूरोपियन टेक्नोलॉजी से बनाए गए स्कूटर लॉन्च किए जा रहे हैं। इससे जहां ड्राइविंग का शानदार अनुभव मिलेगा, वहीं इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी ने देश के भविष्य को ध्यान में रखकर हाई स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीइकल सेगमेंट में एंट्री की है।  
  • ईवी इंडिया की लॉन्चिंग पर कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक हर्ष वर्धन डिडवानिया ने कहा, “ईवी इंडिया भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे देश को वायु प्रदूषण से उभरने वाली चुनौतियों और समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्थिर ऊर्जा संसाधनों को सुनिश्चित करने के लिए हम इको फ्रेंडली ई-स्कूटर्स को लॉन्च कर रहे हैं। ये ई-स्कूटर्स बेहतरीन स्थिर सॉल्यूशंस से लैस हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए आधुनिक ई-स्कूटर्स हाई स्पीड और स्टाइलिश है। इन्हें बिना किसी परेशानी के ड्राइव किया जा सकता है। इससे कार्बन फुटप्रिंट में कटौती करने और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।” 

MORE NEWS

EeVe Scooters & Scooty Price in India, New EeVe Models 2021

  • डिडवानिया ने कहा, “इस समय दुनिया भर में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बदलाव के दौर से गुजर रही है। सभी लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। भारत ने भी इस दिशा में दुनिया की रफ्तार से कदम मिलाना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में टू-व्हीलर्स से आने-जाने के साधनों में बदलाव के ट्रेंड पर विचार करते हुए ईवी इंडिया का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की क्रांति में अपनी ओर से भरसक योगदान देना है।” 
  • ईवी इंडिया ने ईवी इंडिया के हाई-स्पीड टू-व्हीलर्स प्रॉडक्ट के लिए शोध, अनुसंधान, डिजाइन, प्रॉडक्शन, रणनीतिक साझेदारी, सप्लाई चेन और पार्टनरशिप में करीब 80 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।  
  • डिडवानिया ने नए लॉन्च स्कूटर की खासियतों के बारे में बताया कि, “सोल एक फुली लोडेड आईओटी से लैस हाईस्पीड स्कूटर है। इसके अन्य फीचर्स में एंटी थेफ्ट लॉक सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन, यूएसबी पोर्ट, चाबी रहित एक्सपीरियंस, रिवर्स मोड, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम, जियो टैगिंग और जियो फेंसिंग शामिल है। इस वीइकल्स पर तीन साल की वॉरंटी दी गई है। ईवी स्कूटर्स एडवांस्ड लिथियम फेरेस फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी से लैस हैं, जिन्हें बदला जा सकता है और अलग भी किया जा सकता है। इन ई-स्कूटर्स को 3 से 4 घंटे में 100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटे हैं। एक बार चार्ज करने पर इन्हें 120 किमी तक चलाया जा सकता है।” 
  • कंपनी ने 2027 तक 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। ईवी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट 100 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इसके निर्माण में आधुनिक यूरोपियन और इको फ्रेंडली तकनीक अपनाई जाती है। इलेक्ट्रिक वाहनों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में निर्माण, परीक्षण, व्हीकल की असेंबलिंग और लाइन टेस्टिंग के लिए एकीकृत इको सिस्टम अपनाया जाता है। 
  • ईवी इंडिया भारत ग्रुप का हिस्सा है, जो मोबाइल और लॉजिस्टिक इंडस्ट्री में 80 साल की विरासत को समेटे हुए हैं। इसकी लॉन्चिंग 2019 में की गई थी। ईवी इंडिया हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में सबसे प्रमुख और सबसे तेजी से आगे बढ़ते ई-स्कूटर के तौर पर उभरा है। कंपनी ने 20 राज्यों के 100 से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कंपनी का 100 डीलर्स और 50 सब-डीलर्स से ज्यादा का नेटवर्क है। ईवी इंडिया की सबसे बड़ी ऑपरेशनल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है, जिसमें करीब 2000 लोग कार्यरत हैं। कंपनी भविष्य में प्रदूषण से मुक्त मोबिलिटी सोल्यूशन प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

VISIT NOW

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *