First Flying Car In India | Flying Car Launch In India Top Speed 160 KMPH, जानिए इसकी कीमत के बारे में |

  • First Flying Car in India: फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाली कार अब सिर्फ फिल्मों के ग्राफिक्स, बच्चों के कार्टून और कहानियों की बात नहीं रह गयी है बल्कि जो कभी सपना हुआ करता था आज वो हकीकत में बदल चूका है अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन फ्लाइंग कार के उड़ान की अनुमति दे चुका है। जहां दुनिया की कई बड़ी कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने को लेकर तेजी से काम कर रही हैं, वहीं भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। और इस दिशा में तेज़ी से काम हो रहा है , भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी का नाम भी इस सूची में शुमार हो गया है। चेन्नई स्थित यह कंपनी एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार बना रही है। कंपनी ने पहली बार इस कार के मॉडल को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया।
  • भारतीय मूल की कंपनी Vinata Aeromobility (विनाटा एयरोमोबिलिटी) ने एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो जमीन पर चलने के साथ-साथ हवा में भी उड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सिंधिया ने कहा कि विनाटा एयरोमोबिलिटी एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को जल्द तैयार कर लेगी। क्यूंकि लोगो की दिलचस्पी इसमें काफी तेज़ी से बढ़ रही वहीँ ये भी बात कही जा रही है की आम आदमी भी इस कार की सवारी कर पायेगा | कार को कहीं आने-जाने के अलावा मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। अमेरिका में फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन ने ऐसी ही एक कार को उड़ने की इजाजत दी है, जो 10 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।

MORE NEWS

Vinata Aeromobility hopes to perform flying-car trial by 2023, flights by  2025, says CEO

  • कंपनी ने सोमवार को सिंधिया को फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप मॉडल को दिखाया। इसके अलावा उन्होंने मॉडल के काम करने के तरीके का एक वीडियो भी शेयर किया। कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 14 अगस्त 2021 को 36 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया था। इसके अनुसार यह फ्लाइंग कार 5 अक्तूबर को लंदन में होने वाले Helitech Expo में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि इस हाइब्रिड फ्लाइंग कार की कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस कार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां भी इसी एक्सपो में साझा की जा सकती हैं।
  • एक हाइब्रिड कार दिखने में किसी सामान्य कार के जैसी ही होती है। लेकिन इसमें दो इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। इस टेक्नोलॉजी को हाइब्रिड कहा जाता है। अब ज्यादातर कंपनियां इसी तरह की कारों को बनाने पर काम कर रही हैं।
  • दिखने में यह हाइब्रिड फ्लाइंग कार एक पॉड जैसी है, जिसमें चार छोटे टायर लगे हैं। इनमें से हर टायर के साथ एक रोटर सिस्टम जुड़ा है। जिनमें से हर सिस्टम चार-चार ब्लेड के दो सेट से लैस है। दोनों साइड सिंगल डोर एंट्री है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि बिना यात्री के इस फ्लाइंग कार का वजन 990 किलोग्राम होगा और यह अधिकतम 1300 किलोग्राम वजन उठा सकेगी। इसके अलावा, यह मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार बिजली के साथ-साथ बायो फ्यूल से भी चलेगी। कार में एक बैकअप पावर भी होगा, जो पावर कट होने की स्थिति में मोटर को बिजली सप्लाई करेगा।
  • कार का एयरक्राफ्ट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) है। इसका रोटर कॉन्फिगरेशन को-एक्सियल क्वाड-रोटर है। इसमें GPS ट्रैकर, 300 डिग्री व्यू देने वाली पैनोरमिक विंडो भी मिलेगी। पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल के मुताबिक इसमें दो पैसेंजर उड़ पाएंगे। हालांकि इसकी कैपेसिटी को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन भविष्य को देखते हुए यही लग रहा है वो समय जल्दी ही आने वाला है जब लोगो को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी |

VISIT NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *