Hero Xtreme 160r Price, Mileage, Colours | हीरो की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक Hero Xtreme 160R हुई महंगी, जानें नई कीमत

  • Hero Xtreme 160R Price Hike : देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने हाल ही में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। घबराइये मत कीमत में बढ़ोतरी जरूर हुई है लेकिन इसमें काफी फीचर्स भी जोड़े गये हैं जिसके कारण लो,कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है | लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी की वजह से, कंपनी की Hero Xtreme 160R मोटरसाइकिल देश में 2,370 रुपये तक महंगी हो गई है। इस एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक के सभी वेरिएंट्स इतने ही महंगे हो गए हैं। बता दें कि कीमतों में इजाफे के अलावा मोटरसाइकिल में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
  • भारत के बाजार में 160cc सेगमेंट में Hero Xtreme 160R का सीधा मुकाबला Bajaj Pulsar NS 160, Suzuki Gixxer 155, TVS Apache RTR 160 4V और Yamaha FZ S FI जैसी अन्य बाइक्स के साथ है।यह देखना दिलचस्प होगा की कंपनी किस तरह ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती है |
  • इस स्पोर्ट्स बाइक के बेस वेरिएंट Xtreme 160R सिंगल डिस्क ट्रिम की दिल्ली में अब एक्स-शोरूम कीमत 1,11,610 रुपये हो गई है। जबकि डबल डिस्क ट्रिम की कीमत अब 1,14,660 रुपये और 100 मिलियन एडिशन ट्रिम्स की कीमत 16,460 रुपये हो गई है। यह कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं।
  • Xtreme 160R अपने सेगमेंट में काफी लोकप्रिय मोटरसाइकिल है। हीरो अपनी इस बाइक में शानदार फीचर्स और टेक्नोलॉजी देती है। इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एक निगेटिव एलसीडी कंसोल, फुल एलईडी लाइटिंग, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ग्लाइड फीचर और बहुत कुछ शामिल हैं।

MORE NEWS

New Hero Xtreme 160R BS6 | Sports Red Color | Price | Mileage | Top Speed |  Honest & Detailed Review - YouTube

  • इंजन- Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 cc, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस- Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 rpm पर 15 bhp कामैक्सिमम पावर और 6500 rpm पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • ट्रांसमिशन- Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
  • सस्पेंशन- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • ब्रेकिंग- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।
  • डायमेंशन- Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
  • दुनिया और भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2 अक्तूबर को एक ग्लोबल राइड का आयोजन करेगी। हीरो की ‘राइड फॉर रियल हीरोज’ दुनिया भर के 100 शहरों में विश्व भर के फ्रंटलाइन हेल्थकेयर योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए होगी।हाल ही के दिनों में देखा जाये तो हीरो ने भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है जिससे अन्य कम्पनियों की परेशानी बढ़ चुकी है |

VISIT NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *